Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अक्टूबर से दिसंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और कराटे समेत छह खेल शामिल
चंडीगढ़ (Naren Danu) : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के राष्ट्रीय स्कूल खेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार पंजाब को छह विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। सभी मुकाबले लुधियाना में आयोजित होंगे, जहां देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, फेंसिंग और कराटे प्रमुख खेल होंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता में करीब 500 से 800 खिलाड़ी भाग लेने की संभावना है, जिससे लुधियाना राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। एसजीएफआई के कार्यक्रम के अनुसार लुधियाना में अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लड़के एवं लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा फेंसिंग की अंडर-14 बालक एवं बालिका स्पर्धाएं, हैंडबॉल की अंडर-19 बालक प्रतियोगिता तथा हॉकी की अंडर-19 बालक और बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी यहीं होगी। वहीं कराटे में अंडर-14 बालक-बालिका और अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी पंजाब करेगा। दूसरी ओर, हरियाणा को भी छह खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी मिली है। इनमें अंबाला में अंडर-19 बालिका फुटबॉल, रोहतक में अंडर-19 बालिका क्रिकेट, दादरी में अंडर-14 बालिका कबड्डी तथा पानीपत में फ्री-स्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, चंडीगढ़ को अंडर-19 बालक और बालिका सॉफ्टबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। एसजीएफआई के इस कार्यक्रम से उत्तर भारत में स्कूल खेलों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।