Uturn Time
Breaking
ED Action Over: कार्रवाई से ज्यादा ‘प्रक्रिया’ पर सवाल, लोकल टीम क्यों रही बाहर ? चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब घायल आवारा पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद मिस एंड मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 में प्रतिभा और स्टाइल का दिखा शानदार संगम जीरकपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, ट्यूबवेल पर अवैध पार्किंग बनी बड़ी बाधा दयालपुरा गुरुद्वारा में वाटर कूलर भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत दशमेश खालसा कॉलेज ज़ीरकपुर में कन्वोकेशन व वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न जीरकपुर में ‘स्पार्किंग’ ट्रांसफार्मर बना खतरा, प्रशासनिक दफ्तरों के पास लापरवाही डेराबस्सी में किसान यूनियन की बैठक, 21 अप्रैल को पैदल रोष मार्च का ऐलान थाना हंडेसरा पुलिस को बड़ी सफलता, 800 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार जीरकपुर में वोटर सूची पर बवाल, गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह स्टाइल और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! पूजा का ये लुक बना सोशल मीडिया का नया क्रश
Logo
Uturn Time
शिक्षा, रिसर्च व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हुए सम्मानित चंडीगढ़ 26 Jan : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सेंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन में राजनीति विज्ञान विषय के पी.एच.डी रिसर्च स्कॉलर सरताज सिंह को शिक्षा, रिसर्च और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ मेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर व नगर निगम कमीशनर श्री अमित कुमार, आई.ए.एस के द्वारा प्रदान किया गया। सरताज सिंह इससे पहले भी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री युवा लेखक पुरुस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा उन्हें शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के द्वारा राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सरताज सिंह को पीयू के द्वारा डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की वाइस चांसलर के द्वारा उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया गया है। अब तक सरताज सिंह भारत के विभिन्न कॉलेजो व यूनिवर्सिटीयो के द्वारा आयोजित 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुके हैं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सरताज सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा, यह अवॉर्ड केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरे शिक्षकों, परिवार और उन सभी लोगों का है जिन्होंने मुझे निरंतर सीखने और समाज के लिए लिखने की प्रेरणा दी। मैं आगे भी शिक्षा, शोध और साहित्य के माध्यम से सामाजिक समावेशन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास करता रहूंगा। वहीं, इस मौके पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं पंजाब यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सीनेट मेंबर देवेश मौदगिल ने सरताज सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरताज जैसे प्रतिभाशाली युवा शोधार्थी विश्वविद्यालय और समाज दोनों के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरताज सिंह भविष्य में भी शिक्षा, शोध और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे और नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को प्रेरणा देंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।