Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में हुए धमाके के बाद चार घायलों का इलाज जारी; हादसे के कारणों और फैक्टरी संचालन की जांच में जुटी पुलिस
अहमदाबाद (Naren Danu) : गुजरात के अहमदाबाद स्थित वस्त्राल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। गंभीर रूप से झुलसे एक घायल ने सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में अब भी चार घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार हादसे के बाद पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें एक मरीज लगभग 95 प्रतिशत और एक महिला 75 प्रतिशत से अधिक तक झुलस गई थी। दोनों को गंभीर स्थिति में आईसीयू में रखा गया था। सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे 95 प्रतिशत तक झुलसे मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अन्य घायलों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। बर्न्स वार्ड में भर्ती दो मरीजों में एक लगभग 40 प्रतिशत और दूसरा 20 प्रतिशत तक झुलसा है। दोनों का उपचार प्लास्टिक सर्जरी और बर्न्स विशेषज्ञों की टीम कर रही है। अस्पताल के स्किन बैंक से प्राप्त दान की त्वचा (स्किन ग्राफ्ट) का इस्तेमाल कर उनके जले हुए हिस्सों का उपचार किया गया है। एक अन्य मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। गौरतलब है कि 18 जुलाई को रामोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वस्त्राल गांव की सीमा में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। शुरुआती हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। सोमवार को एक और घायल की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर दस हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्टरी किस प्रकार अवैध रूप से संचालित हो रही थी, सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और विस्फोट कीवास्तविक वजह क्या थी। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।