Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र को वित्त वर्ष 2026-27 में 15.22 करोड़ रुपये आवंटित; लंबित कार्यों को प्राथमिकता, एससीएसपी मद के बजट का नियमानुसार उपयोग और उपायुक्त की मंजूरी के बाद ही होंगे नए कार्य
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में डी प्लान योजना के तहत 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस डी प्लान के तहत आने वाले बजट से पहले बीच में रुके कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि नागरिक उनका प्रयोग कर सके। इस राशि का प्रयोग संबंधित क्षेत्र और मद के लिए जाना चाहिए। इसके साथ ही एससीएसपी कम्पोनेंट का विशेष ध्यान रखना है और कार्य को करने से पहले उपायुक्त को भेजकर पास करवाना होगा। इस योजना के तहत बजट को समयबद्ध खर्च करते हुए कार्यों को पूरा करवाया जाए। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में डी प्लान को लेकर आयोजित जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वागत किया और बैठक के एजेंडे के बारे में बताया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 2026-27 वित्त वर्ष के लिए सरकार ने जिला कुरुक्षेत्र के लिए 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए जारी किए हैं, इनमें 9 करोड़ 13 लाख 23 हजार जनरल कम्पोनेंट और 6 करोड़ 8 लाख 82 हजार रुपए एससीएसपी कम्पोनेंट का बजट शामिल हैं। इस बजट में पहले पिछले वित्त वर्ष के 67 लाख 93 हजार रुपए के कार्य किए जाएंगे और बची हुई राशि 14 करोड़ 54 लाख 12 हजार रुपए से नए कार्यों को किया जाएगा। इस राशि को जनसंख्या के आधार पर अलॉट किया जाता है। उन्होंने कहा कि डी प्लान के तहत मिली राशि का स्ट्रीट व ड्रेन पर 30 प्रतिशत, कम्यूनिटी सेंटर, चौपाल और पंचायत घर पर 10 प्रतिशत, स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 प्रतिशत, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी और क्रेच पर 10 प्रतिशत, खेल पर 10 प्रतिशत और अन्य कार्य (हेल्थ, वाटर सप्लाई, सिंचाई, जनस्वास्थ्य, बिजली, ब्रिज और मार्ग, पशुपालन, बागवानी) पर 30 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 10 करोड़ 33 लाख 15 हजार रुपए तय किए गए हैं। थानेसर ब्लॉक के 1 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए, पिहोवा ब्लॉक के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रुपए, शाहाबाद ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 77 लाख 45 हजार रुपए, इस्माइलाबाद ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपए, लाडवा ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 13 लाख 15 हजार रुपए, बाबैन ब्लॉक के लिए 93 लाख 72 हजार रुपए, पिपली ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपए शामिल हैं। इसी तरह थानेसर नगर परिषद के लिए 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार रुपए, पिहोवा नगर पालिका के लिए 58 लाख 57 हजार रुपए, शाहाबाद नगर पालिका के लिए 64 लाख 22 हजार रुपए, लाडवा नगर पालिका के लिए 43 लाख 54 हजार और इस्माइलाबाद नगर पालिका के लिए 20 लाख 69 हजार रुपए शामिल हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रिपोर्ट देते हुए कहा कि जिला को पिछले वर्ष डी प्लान योजना में 15 करोड़, 22 लाख 5 हजार रुपए अलॉट हुए थे। वर्ष के अंत तक 31 मार्च 2026 तक 13 करोड़ 16 लाख 84 हजार रुपए यानी 86.51 प्रतिशत खर्च किए गए। करीब 67 लाख 93 हजार रुपए के छोटे कार्य पेंडिंग रह गए थे। जिन्हें इस वर्ष प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम गुरविंद्र सिंह, नगराधीश आशीष कुमार, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।