Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 27 जनवरी : शिव शंकर ब्लड वेलफेयर सोसायटी ने देश का 77वां गणतंत्र दिवस सामाजिक सेवा के संदेश के साथ स्थानीय संतोखपुरा में रक्तदान शिविर लगा कर मनाया। सोसायटी के प्रधान लल्लन कुमार की अगवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 युवाओं ने अपना रक्तदान कर देश को आजाद करवाने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि दी। समागम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जेसीटी इंटक यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व केवल संविधान की महिमा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। आज का रक्तदान शिविर इस दिन को और भी विशेष बनाता है और हमारे समाज में मानवता की सेवा के महत्व को दर्शाता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं और समाज में एकजुटता का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर न केवल समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाला है बल्कि मानवता की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित भी करेगा। सोसायटी की तरफ से समूह रक्तदानियों को उपहार देकर उनका सहयोग के लिये आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर कमल कुमार, लवली, जतिंदर कुमार, लोकेश, दिलीप कुमार, धीरज कुमार, बल्लू सिंह, सुखजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अजय, सोनू गुप्ता और रिषभ शर्मा आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। फोटो:-