Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डीसीपी ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बिना परमिशन लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, पटाखे वाले साइलेंसर और अवैध स्टैंड पर खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई; यातायात व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण पर भी रहेगा फोकस
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और जाममुक्त बनाने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। अब ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां, लाल-नीली बत्ती का अवैध इस्तेमाल करने वाले वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलें, ट्रिपल राइडिंग, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने ट्रैफिक विंग के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, रेहड़ी-फड़ी और अन्य अतिक्रमण यातायात बाधित करते हैं। इसे देखते हुए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के चालान किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके वाहन भी जब्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत अब तक 419 ऑटो और ई-रिक्शा का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है। सत्यापन पूरा होने के बाद प्रत्येक वाहन पर यूनिक विभागीय पहचान स्टिकर लगाया जाएगा, जिससे वाहन और चालक की पहचान आसान होगी और अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। पुलिस ने पिंजौर और कालका क्षेत्र में बिना निर्धारित स्टैंड के ऑटो खड़े करने पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ब्लैक फिल्म, अवैध लाल-नीली बत्ती, पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसीपी ने कहा कि अब ट्रैफिक पुलिस केवल यातायात संचालन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। ड्यूटी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीन, सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्रवाई कानून के दायरे में पारदर्शी तरीके से की जाएगी। पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि पंचकूला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बाधारहित शहर बनाना है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के अभियान में सहयोग करने की अपील की।