Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठा रहे हैं।
नई दिल्ली (Naren Danu) : देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी है।