Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दिल्ली पुलिस ने घटना के बाद प्रदर्शन स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारी पर हमला, लूट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों ने घायल इंस्पेक्टर से अस्पताल में मुलाकात की।
नई दिल्ली (Naren Danu) : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर कथित उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल इंस्पेक्टर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जबकि घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसपीयूडब्ल्यूएसी (नानकपुरा) में तैनात इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह की ड्यूटी प्रदर्शन स्थल पर लगाई गई थी। वह वाहन खड़ा कर पैदल अपने ड्यूटी प्वाइंट की ओर जा रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान इंस्पेक्टर को शरीर के कई हिस्सों में चोटें पहुंचीं। इसके साथ ही उनका दिल्ली पुलिस का आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) और सोने की चेन भी छीन ली गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर तुरंत राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सरकारी कर्मचारी पर हमला, लूट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल इंस्पेक्टर का हालचाल भी जाना।