कार्यभार ग्रहण करने के बाद गुरविंदर सिंह रंगी और जशनप्रीत कौर सैनी ने शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों का समान विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, मजबूत बुनियादी सुविधाएं और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। समारोह में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, नगर परिषद के पार्षद, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
ज़ीरकपुर: ज़ीरकपुर नगर परिषद में गुरविंदर सिंह रंगी ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और जशनप्रीत कौर सैनी ने वाइस प्रेसिडेंट के पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में जिम्मेदारियां योग्यता, ईमानदारी और समर्पण के आधार पर सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की सोच के अनुरूप आम परिवारों से आने वाले शिक्षित युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उनके अनुसार उनकी टीम में डॉक्टर, इंजीनियर, उच्च शिक्षित युवा और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके लोग शामिल हैं, जो शहर के विकास को गति देंगे।
रंधावा ने कहा कि नगर परिषद पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगी तथा शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना नई टीम की जिम्मेदारी है।
कार्यभार संभालने के बाद गुरविंदर सिंह रंगी और जशनप्रीत कौर सैनी ने पार्टी नेतृत्व और विधायक रंधावा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, सफाई व्यवस्था में सुधार लाना और बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों का समान विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षद, वार्ड प्रभारी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।