Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरजोत साहोता ने कहा कि पेपर लीक मामलों में समयबद्ध और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने, स्वतंत्र निगरानी व्यवस्था लागू करने और विद्यार्थियों का भरोसा बहाल करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
लुधियाना: युवा नेता हरजोत साहोता ने नीट पेपर लीक मामले को देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए कहा कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और परीक्षा प्रणाली पर उनके विश्वास को कमजोर करती हैं। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने तथा कुछ महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने संबंधी सामने आई मीडिया रिपोर्टें चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और यदि ये सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हरजोत साहोता ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज़ सुनते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए स्वतंत्र व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को समयबद्ध और कड़ी सज़ा सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास फिर से कायम हो सके। उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी मेहनत, सम्मान तथा भविष्य की रक्षा करना हर सरकार की जिम्मेदारी है।