Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जगरांव में अकाली नेताओं ने पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य कर्ज के बोझ तले दब रहा है और आम लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूर्व विधायक भाग सिंह मल्हां और अन्य नेताओं ने सफाई, रोजगार, बिजली और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से विज्ञापनों की राजनीति छोड़कर जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : शिरोमणि अकाली दल के कोर कमेटी मेंबर, पूर्व विधायक और हल्का जगरियां के इंचार्ज एस.आर. कलेर ने पंजाब के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज राज्य का हर वर्ग खुद को ठगा, लूटा और निराश महसूस कर रहा है। जिन वादों के बल पर जनता ने सरकार को सत्ता सौंपी थी, वे सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित रह गए हैं, जबकि धरातल पर पंजाब हर लिहाज से पिछड़ रहा है। ​कर्ज के बोझ तले दबता पंजाब और विज्ञापनों की सियासत ​नेता द्वय ने कहा कि पंजाब लगातार भारी कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। सरकार जनहित और विकास कार्यों पर पैसे खर्च करने के बजाय अपनी झूठी लोकप्रियता और विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है। सरकारी खजाने का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बजाय सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचार के लिए किया जा रहा है। ​हर वर्ग परेशान, बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह फेल: ​इस मौके पर पूर्व विधायक भाग सिंह मल्हां ने कहा कि आज अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षकों पर लाठियां भांजी जा रही हैं, सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं और बिजली कर्मचारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है। पंजाब के लगभग हर शहर में धरने-प्रदर्शन आम हो चुके हैं। शहरों में कचरे के पहाड़ खड़े हो चुके हैं, सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है और बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं, जिससे किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा और महिलाएं सभी बेहद त्रस्त हैं। ​सरकार की प्राथमिकताओं पर तीखा तंज ​पूर्व चेयरमैन कमलजीत सिंह मल्हां ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सरकार अपनी ब्रांडिंग में जुटी हुई है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब नवजात शिशुओं के कपड़ों पर भी सरकारी विज्ञापनों की तस्वीरें छपने लगेंगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाब की जनता को दिखावटी विज्ञापनों की नहीं, बल्कि रोजगार, बेहतरीन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और वास्तविक विकास की दरकार है। ​इस दौरान सीनियर अकाली नेता दीपइंदर सिंह भंडारी और व्यापार विंग के हल्का प्रधान हरदेव सिंह बॉबी ने भी सरकार को चेतावनी दी कि वह प्रचार का मोह छोड़कर जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे। पंजाब की जागरूक जनता सब देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना कड़ा फैसला जरूर सुनाएगी।