Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर जय रंधावा फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। हादसा तरनतारन जिले के भिखीविंड इलाके में हुआ, जहां फिल्म का एक सीन शूट किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक एक्शन/मूवमेंट सीन करते समय जय रंधावा के सिर में चोट लग गई। सेट पर मौजूद यूनिट सदस्यों ने तुरंत हालात संभालते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार जय रंधावा के सिर पर चोट आई है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। फिल्म यूनिट और कलाकारों ने जय रंधावा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सूत्रों के अनुसार अभिनेता होश में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।