Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना 26 जनवरी -युटर्न : श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस, कमिश्नर पुलिस, लुधियाना के दिशा-निर्देशों पर तथा डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री हरपाल सिंह, पीपीएस की निगरानी में साइबर ठगों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब श्री वैभव सहगल, पीपीएस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (स्थानीय), लुधियाना और श्री मुराद जसवीर सिंह गिल, पीपीएस, सहायक कमिश्नर पुलिस साइबर क्राइम, लुधियाना की निगरानी में थाना साइबर क्राइम लुधियाना की टीम ने मुकदमा नंबर 5/2026 के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बैंक मैनेजर को फर्जी दस्तावेज भेजे और उसके खाते से धोखाधड़ी कर लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। इस मामले में कमिश्नरेट लुधियाना के थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी एस.आई. हरिंदरपाल ने 21-01-2026 को आरोपी विशाल वर्मा को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस रिमांड 27-01-2026 तक हासिल किया गया है, जिसके दौरान आरोपी से कई और अहम खुलासे हुए हैं।