Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकला 3,823 श्रद्धालुओं का जत्था; प्रशासन ने सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंध किए।
जम्मू (Naren Danu) : पवित्र अमरनाथ यात्रा के तहत सोमवार को 20वें जत्थे के 3,823 श्रद्धालु जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल के लिए रवाना हुए। तीर्थयात्रियों का काफिला तड़के 2:47 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने गंतव्य की ओर बढ़ा। अधिकारियों के अनुसार, 140 वाहनों के काफिले में 82 बसें, 20 मध्यम वाहन और 38 हल्के मोटर वाहन शामिल थे। जत्थे में 2,882 पुरुष, 838 महिलाएं, दो बच्चे, 84 साधु और 17 साध्वियां शामिल हैं। यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। ट्रैफिक अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों में काफिले की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। सोमवार के जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस वर्ष भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 1,27,326 पहुंच गई है। समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा लगातार जारी है। वहीं, सोमवार को बालटाल आधार शिविर से 4,331 श्रद्धालु यात्रा पूरी कर सकुशल जम्मू लौटे।