Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल में मंदिरों और शैक्षणिक संस्थान में लगाए गए 15 रुद्राक्ष के पौधे; वक्ताओं ने पेड़-पौधों के संरक्षण और आध्यात्मिक महत्व पर दिया जोर।
चंडीगढ़ : ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सोमवार को शहर के सेक्टर 46 और सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर परिसर सहित सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रुद्राक्ष के 15 पौधे लगाए गए। इस अवसर सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान जतिंदर भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी और सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर की प्रमुख कमली माता सहित सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन लेफ्टिनेंट रितिका सिन्हा वार्डन श्रीमती उषा सावल सहित अन्य भी उपस्थित थे। ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि आज फाउंडेशन की ओर से शहर में सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 26 बापूधाम किन्नर मंदिर और सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रुद्राक्ष के 15 पौधे लगाए गए हैं। रुद्राक्ष एक देववृक्ष है। यह जीवनरक्षक है। साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है। सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रेसिडेंट और एस डी कॉलेज के पैट्रन जतिंदर भाटिया ने रविन्द्र सिंह बिल्ला जी की तरफ से लगाए गए रुद्राक्ष के पौधों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष के साथ ही अन्य पौधों का भी रोपण करना चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों की रक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो धरती जीव विहीन हो जाएगी। न हवा चलेगी न वर्षा होगी। ऐसे में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर की प्रमुख कमली माता ने कहा कि मंदिर प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। भगवान शिव को प्रिय यह देववृक्ष वातावरण को शुद्ध करता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इसे मंदिर में लगाने से धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों लाभ मिलते हैं। कमली माता ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती को यह वृक्ष अति प्रिय है। मंदिर आने वाले भक्तों को इससे आध्यात्मिक शांति मिलती है। रुद्राक्ष के फल और पत्तों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है।