Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
प्रिंसिपलों की तैनाती से सरकारी कॉलेजों की कार्यकुशलता और शैक्षणिक परिणामों में होगा और सुधार: हरजोत सिंह बैंस चंडीगढ़, 27 जनवरी: राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने 21 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपलों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए आज यहां पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन तैनातियों में 13 पदोन्नत वरिष्ठ लेक्चरार और आठ नव-नियुक्त प्रिंसिपल शामिल हैं, जो इन संस्थानों का मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नति के बाद विनीता राव को सरकारी कॉलेज, डेराबस्सी में; श्याम सुंदर को शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज, सुनाम में; अमी भल्ला को संत बाबा सेवा सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज (लड़कियां), गुरु का खूह, मुन्ने (नूरपुर बेदी) में; ममता को सरकारी कॉलेज रायकोट में; जगजीत कौर को सरकारी कॉलेज शाहकोट में; डॉ. नवदीप सिंह को सरकारी कॉलेज नयाल पातड़ां में; नंदिनी वैद को सरकारी कॉलेज माछीवाड़ा में; मंजू कपूर को सरकारी कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब में; जसप्रीत कौर ग्रेवाल को सरकारी कॉलेज मंडी गोबिंदगढ़ में; पूजा कोहली को सरकारी कॉलेज कोटकपूरा में; अमनदीप भट्टी को श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज तरनतारन में; जस्मीत सेठी को सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में तथा सरिता को सरकारी कॉलेज मलेरकोटला में तैनात किया गया है।