Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पौधारोपण कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने जनहित समिति की सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राशन, एम्बुलेंस, दवाएं, व्हीलचेयर तथा महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर समाज सेवा का सराहनीय कार्य कर रही है।
पटियाला : जनहित समिति (रजि.) पटियाला ने अध्यक्ष एसके गौतम और महासचिव स्टेट अवार्डी विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में सरकारी आईटीआई (लड़के), नाभा रोड-मॉडल टाउन में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान शुरू किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार बंगा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 फलदार पौधे लगाए गए। समारोह में प्रधानाचार्य राकेश बंगा और जिला सांझ केंद्र पटियाला पुलिस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह बाजवा मुख्य अतिथि रहे। पौधे लगाने में संस्था सदस्य अनीता बंसल और उनके पुत्र डॉ. एके बंसल का विशेष सहयोग रहा। राकेश बंगा और सुखजिंदर बाजवा ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संभालने की अपील की। पर्यावरण प्रभारी अनिल खन्ना ने वृक्षों को पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्था सदस्यों ने पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। वक्ताओं ने जनहित समिति द्वारा जरूरतमंदों को राशन, एम्बुलेंस, दवाएं, व्हीलचेयर तथा महिलाओं को मुफ्त सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के प्रयासों की सराहना की।