Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भाजपा ने फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल के आरोपों को गंभीर बताते हुए इसे सरकार के कार्यकाल का एक और भर्ती विवाद करार दिया। पार्टी ने पारदर्शी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब में 19 जुलाई को आयोजित फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और बड़े पैमाने पर धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर प्रशासनिक नाकामी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगरांव जिला अध्यक्ष डॉ. राजिंदर शर्मा ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को आड़े हाथों लिया है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। ​परीक्षा की पवित्रता के साथ खिलवाड़: ​डॉ. शर्मा ने बताया कि 454 फार्मेसी अफसर पदों के लिए हुई इस परीक्षा में करीब 7,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के भीतर से प्रश्नपत्र को स्कैन कर बाहर भेजा गया, बाहर उसका हल तैयार किया गया और फिर ब्लूरोथ आधारित उपकरणों के जरिए अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए गए। ​खुफिया इनपुट के बावजूद बरती गई लापरवाही: ​भाजपा नेता ने खुलासा किया कि परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संभावित इस्तेमाल को लेकर प्रशासन के पास पहले से ही खुफिया (इंटेलिजेंस) इनपुट मौजूद थे। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर न तो उचित जैमर लगाए गए और न ही पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए, जो सरकार की गभीर प्रशासनिक लाचारी को उजागर करता है। ​'आप' सरकार पर दावों के विपरीत ढीली कार्यप्रणाली का आरोप ​भाजपा ने इसे कोई इकहरी घटना मानने से इंकार करते हुए इसे 'आप' सरकार के कार्यकाल का छठा बड़ा भर्ती विवाद करार दिया है। नायब तहसीलदार भर्ती, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक, पीएसटीईटी विवाद और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की अनियमितताओं का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति सिर्फ कागजों तक सीमित है। ​अन्त में, भाजपा ने चेतावनी दी है कि पंजाब का युवा केवल योग्यता और पारदर्शिता पर आधारित पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का हकदार है, और सरकार को इस पूरे भ्रष्टाचार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत जवाब देना चाहिए।