Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
48 लाख की सीवरेज सक्शन मशीन का भी किया शुभारंभ जीरकपुर 27 Jan : डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर कौंसिल ज़ीरकपुर द्वारा 2.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाली छह स्ट्रीट वेंडिंग मार्केटों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये स्ट्रीट वेंडिंग मार्केट रामगढ़ भुड़्डा, नाभा साहिब, भबात, बलटाणा, पीरमुच्छल्ला और किशनपुरा क्षेत्रों में विकसित की जाएंगी। सोमवार को पीरमुच्छल्ला क्षेत्र में कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि स्ट्रीट वेंडिंग मार्केटों के निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन वेंडिंग ज़ोन के विकसित होने से सड़कों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। विधायक ने कहा कि इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। इन मार्केटों में स्वच्छ स्टॉल, बिजली, पेयजल, ठोस अपशिष्ट निपटान, तथा उचित ड्रेनेज प्रणाली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण प्रदान करना है, साथ ही शहर की सुंदरता और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ज़ीरकपुर नगर कौंसिल क्षेत्र में सीवरेज समस्या के समाधान के लिए 48 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई सीवरेज सक्शन मशीन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से सीवरेज की सफाई और निकासी व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में नगर कौंसिल के अधिकारी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।