Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/30 जुलाई। बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार 30 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया था। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की। हालांकि इस दौरान कई शहरों में इस कॉल का असर नहीं देखने को मिला। जिसके चलते समाज के लोगों द्वारा जबरन ऑफिस बंद करवाए गए। इस विरोध के कारण वीरवार को राज्य में काफी बवाल हुआ। अमृतसर में भंडारी पुल पर तैनात एंटी राइट पुलिस (एआरपी) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह इमरजेंसी कॉल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया था। पुल पर लगाई रस्सी में उनका गला फंस गया और वह स्कूटी से गिर गए। रस्सी से गला घुटने से उनकी मौत हो गई। वाल्मीकि समाज के लोग रॉड, डंडे लेकर लोगों को आवाजाही करने से रोकते रहे। पठानकोट में निगम ऑफिस को जड़ा ताला पठानकोट में सफाईकर्मियों ने निगम दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाया गया। वहीं, जालंधर में बंद का असर नहीं था, लेकिन सफाईकर्मी निगम परिसर में धरना लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाकर्मियों ने सीएम के पुतले पर चप्पलें मारीं। लुधियाना में जबरन बंद करवाए ऑफिस बता दें कि 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल का लुधियाना में असर देखने को नहीं मिला। समाज के नेता विजय दानव द्वारा बंद की कॉल का समर्थन करने से इंकार कर दिया गया। वहीं कुछ नेताओं ने विरोध जारी रखा। जिसके चलते समाज के लोग भारी मात्रा में फिरोजगांधी मार्केट व घुमारमंडी पहुंचे। जहां जबरन ऑफिस और शॉप बंद करवाई गई। इस दौरान घुमारमंडी में एक शॉप के शीशे टूट गए। वहीं फिरोजगांधी मार्केट में ऑफिस बंद करवाए, जबकि के-10 टावर में मौजूद कई लोग खुद ही अपने ऑफिस बंद कर भाग निकले। ----