Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
3 लाख 10 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, संगठित गिरोह के मुख्य आरोपी पर शिकंजा; पुलिस जांच में दूसरे राज्यों से कूरियर के जरिए सप्लाई का खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश जारी और पूरे नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी।
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : पंजाब पुलिस की तरफ से 'नशे के विरुद्ध युद्ध' अभियान के तहत बठिंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-2 की विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल की एक बहुत बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने मौके से कुल 3 लाख 10 हजार नशीले कैप्सूल बरामद करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह कूरियर/पार्सल सेवा के जरिए दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मंगवाकर इलाके में धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा है। इसी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतनाम सिंह को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 3,10,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल की भारी खेप बरामद हुई। मामले की गहन जांच के दौरान इस काले कारोबार में सतनाम सिंह की पत्नी और उसके एक अन्य साथी सोनू मौड़ की संलिप्तता भी उजागर हुई है। पुलिस ने दोनों को मामले में नामजद कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह की पत्नी फिलहाल मौका पाकर फरार हो गई है, जबकि सोनू मौड़ को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एसपी (डी) जसमीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस गिरोह की पूरी बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई चेन को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये कैप्सूल किस फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे और कहां-कहां सप्लाई होने थे।