Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शिवसागर और चराईदेव समेत पांच जिलों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों गांव जलमग्न होने के बाद हजारों मकान, कृषि भूमि और पशुधन नष्ट हो गए हैं। राज्य सरकार, सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि प्रभावित परिवार पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं।
गुवाहाटी (Naren Danu) : असम में बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे उतर रहा हो, लेकिन तबाही के निशान अब साफ दिखाई देने लगे हैं। सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर और चराईदेव जिलों में हालात बेहद गंभीर हैं। शिवसागर जिले का नेपाली खूंटी गांव बाढ़ की सबसे दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आया है, जहां 100 से अधिक परिवारों की बस्ती लगभग पूरी तरह उजड़ चुकी है। गांव में न घर सुरक्षित बचे हैं और न ही दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध पशुधन। बचे हुए लोग राहत शिविरों और ऊंचे इलाकों में प्लास्टिक के अस्थायी तंबुओं में जीवन की नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां राहत और बचाव कार्य भी पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है। कई लोगों के लापता होने की आशंका है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 82 लोगों की मौत, पांच जिले अब भी बाढ़ की चपेट में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 31 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, धनसिरि नदी अभी भी नुमलीगढ़ क्षेत्र में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार को शिवसागर और चराईदेव से दो और शव मिलने के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। फिलहाल शिवसागर, चराईदेव, गोलाघाट, जोरहाट और नगांव जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन पांच जिलों के 17 राजस्व मंडलों के 379 गांवों में करीब 1.93 लाख लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जबकि 15,430 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। हजारों घर और पशुधन का भारी नुकसान बाढ़ से हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिवसागर और चराईदेव में 879 कच्चे तथा 134 पक्के मकान पूरी तरह ढह गए हैं। वहीं 2,569 से अधिक मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा हजारों मवेशी शेड और झोपड़ियां भी तबाह हो गई हैं। पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक 10,855 पशु-पक्षी प्रभावित हुए हैं, जबकि अकेले शिवसागर जिले में 1,461 पशु बाढ़ में बह गए। राहत कार्य जारी, सरकार ने बढ़ाई मदद राज्य में 54 राहत शिविर और 26 राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 13 हजार लोग आश्रय लिए हुए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, एयर फोर्स और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 64 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं और आवश्यक खाद्यान्न, सरसों का तेल तथा पशुओं के चारे का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत सामग्री के साथ प्रभावित परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने और क्षतिग्रस्त सड़क, पुल तथा अन्य बुनियादी ढांचे की जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।