Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 अगस्त। लुधियाना में मेयर के वार्ड के अधीन आते बंदा बहादुर सिंह नगर स्थित एक पार्क में शनिवार सुबह एक युवक की शकी हालातों में लाश बरामद हुई है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुखदेव नगर के मनी (21) के रूप में हुई है। वहीं परिजन युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक की बहन मोनिका ने बताया कि भाई मनी शुक्रवार सुबह मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहा है। मनी दोपहर करीब 1 बजे तक काम खत्म कर घर लौट आता था। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं आने पर परिवार को चिंता होने लगी। मोनिका ने बताया कि मनी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिसके कारण उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके अलावा, वह जिस ठेकेदार या व्यक्ति के साथ काम पर जाता था, उसके बारे में भी परिवार के पास कोई जानकारी या संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं है। भाई के घर न लौटने पर परेशान परिवार ने रातभर उसकी तलाश की। शनिवार सुबह अचानक सूचना मिली कि मनी का शव बंदा बहादुर सिंह नगर इलाके में पड़ा हुआ है। ---