Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देशभर में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुंधति चौधरी की स्वर्णिम उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई दिल्ली (Naren Danu) : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों को देश के लिए गौरव का क्षण बताया। सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सचिन सिवाच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले वाले फाइनल में सचिन के शानदार प्रदर्शन, धैर्य और आत्मविश्वास ने उन्हें शीर्ष स्थान तक पहुंचाया। उनकी जीत ने तिरंगे को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। नरेंद्र बेरवाल और गुलवीर सिंह को भी सराहा राष्ट्रपति ने पुरुषों की +90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नरेंद्र बेरवाल और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाले गुलवीर सिंह को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुलवीर सिंह की उपलब्धि विशेष है क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है। इससे देश के युवा एथलीटों को लंबी दूरी की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। पीएम मोदी ने अरुंधति चौधरी की जीत को बताया ऐतिहासिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला 70 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुंधति चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रचा है। पीएम मोदी ने कहा कि अरुंधति ने अपनी तकनीकी क्षमता और अटूट आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने खिलाड़ियों की सफलता को उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां देश के लाखों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी।