Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नौकरानी और उसके पति बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंचकूला के सेक्टर-21 से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर उनकी ही नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर की छत पर छिपा दिया गया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला के घर से ज्वेलरी गायब होने के बाद करीब 10 साल पुरानी नौकरानी से पूछताछ की गई थी। इसी बात से नाराज़ होकर नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को घर की छत पर छिपा दिया गया। करीब तीन दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छत से शव बरामद किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने नौकरानी, उसके पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक महिला का नाम नीरा मेहता जिसकी उम्र 71 साल बताई जा रही है। जो पंचकूला के सेक्टर 21 के 366 नबर में अपनी पति के साथ रह रही थी। जिनके तीन बच्चे विदेश में रह रहे है। और उनकी जो नौकरानी है। मकान नबर 383 में रह रहे थे। जो वह केयर टेकर का भी काम करते थे। और 383 में ही हत्या करके बुजुर्ग महिला का शव तीसरी मंजिल पर छुपा दिया था।