Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला 28 Jan : पंचकूला जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत माइनिंग विभाग और अमरावती चौकी इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज शाम करीब 4 बजे बुर्जकोटियां के पास जांच के दौरान एक टिप्पर को पकड़ा। जांच के दौरान चालक द्वारा वाहन से संबंधित कोई भी वैध बिल अथवा टैक्स संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उक्त टिप्पर को अमरावती चौकी में खड़ा करवाया गया, जिसके बाद माइनिंग विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को इंपाउंड कर दिया गया। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला पुलिस की दोनों एंटी-इलीगल माइनिंग टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं और स्थानीय थाना व चौकी स्तर पर संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के साथ-साथ फील्ड में भी लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध माइनिंग या इससे जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।