Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डिब्रूगढ़ से शुरू हुआ केंद्रीय मंत्री का तीन दिवसीय दौरा असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश तक चलेगा। नड्डा राहत शिविरों, क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, मकानों और फसलों का निरीक्षण करेंगे तथा मुख्यमंत्री व अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
डिब्रूगढ़ (असम) (Naren Danu) : पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से बने हालात के बीच केंद्र सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण करेंगे। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा ने स्थानीय अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी ली। मंगलवार रात उनका ठहराव डिब्रूगढ़ में रहेगा। बुधवार सुबह से उनका दौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुरू होगा। शिवसागर में दिखेगा बाढ़ का असर, पीड़ितों से सीधे संवाद करेंगे नड्डा दौरे के पहले चरण में नड्डा असम के शिवसागर जिले पहुंचेंगे, जहां हाल के दिनों में बाढ़ ने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। केंद्रीय मंत्री प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात करेंगे और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। वह बाढ़ से खराब हुई फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी भी लेंगे। नगालैंड के मोन में राहत अभियान की करेंगे समीक्षा असम के बाद केंद्रीय मंत्री नगालैंड के मोन जिले का रुख करेंगे। यहां वह बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। डिफेंस कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में चल रहे राहत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। असम सरकार के साथ होगी उच्चस्तरीय बैठक दौरे के दौरान नड्डा डिब्रूगढ़ लौटकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत सामग्री की उपलब्धता, प्रभावित लोगों के पुनर्वास और भविष्य की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। अरुणाचल में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण दौरे के अंतिम दिन 6 अगस्त को नड्डा अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले के याजाली जाएंगे। यहां वह फ्लैश फ्लड और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। केंद्रीय मंत्री क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और राहत शिविरों का निरीक्षण करने के साथ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद इटानगर में अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। आपदा प्रबंधन और राहत व्यवस्था पर रहेगा फोकस तीन राज्यों के इस दौरे में केंद्रीय मंत्री का मुख्य फोकस प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने, नुकसान का आकलन करने और राज्य सरकारों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार करने पर रहेगा। दौरा समाप्त करने के बाद नड्डा 6 अगस्त को गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली लौटेंगे।