Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शामलात भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान को बुलडोजर से गिराया गया। पुलिस के अनुसार अवैध निर्माण नशा तस्करी के अड्डे के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। बलौंगी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई के तहत 70 एफआईआर और 103 आरोपियों की गिरफ्तारी दर्ज की गई।
मोहाली : पंजाब सरकार के 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत बुधवार को मोहाली के बड़माजरा में नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस, ग्राम पंचायत और सिविल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर शामलात भूमि पर बने मकान को गिरा दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से यह निर्माण कराया था और मकान का इस्तेमाल नशा तस्करी के अड्डे के रूप में किया जा रहा था। कार्रवाई थाना बलौंगी क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी अनिल के खिलाफ की गई। डीएसपी खरड़-1 ईशान सिंगला ने बताया कि आरोपी को पहले भी कई बार नशा तस्करी छोड़ने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं। इसके बाद जांच में सामने आया कि उसने ग्राम पंचायत की शामलात भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बलौंगी में 10 जुलाई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। डीएसपी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हंस, एसपी (देहाती) मनप्रीत सिंह और एसपी (पीबीआई) दीपिका सिंह के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना बलौंगी में इंस्पेक्टर पैरीविंकल ग्रेवाल द्वारा कार्यभार संभालने के बाद दिसंबर 2025 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 70 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 103 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने क्षेत्र में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) और स्थानीय लोगों के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता अभियान भी तेज किए हैं। नशे के आदी लोगों को ओओएटी केंद्रों में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार कार्रवाई से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है और क्षेत्र में चोरी व लूट जैसी वारदातों में कमी आई है। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा।