Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/5 अगस्त। लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित होटल रेडीसन ब्लू में एक एनआरआई लड़की ने रुम रेंट पर लेकर एक ज्योतिष को पूजा के लिए बुला लिया। पंडित ने लड़की से भूत निकालने का झांसा देकर उससे रेप करने की कोशिश की। उसने उसके कपड़े उतार दिए और थप्पड़ मारे। लेकिन लड़की किसी तरह अपना बचाव कर वहां से भागी। जिसके बाद उसने सारी बात परिवार वालों को बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दीप नगर के राहुल सूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कनाडा रहती है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। छोटे भाई की पूजा के लिए रुम किया था बुक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई का भविषय अच्छा बनाने के लिए पूजा करवानी थी। जिसके चलते उन्हें किसी ने उक्त आरोपी ज्योतिष राहुल सूद के बारे में बताया। राहुल ने उन्हें लुधियाना आने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता कनाडा से आई और फिर अपनी मां और भाई के साथ लुधियाना आ गई। यहां उन्होंने होटल रेडिसन ब्लू में रुम नंबर 839 लिया। उन्होंने कमरे में पूजा के लिए आरोपी को बुलाया। मां और भाई के जाने पर की वारदात शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसकी मां को सामान लेने के लिए भेज दिया, जबकि उसके भाई को बाहर इंतजार करने को कहा। जब उसका भाई कमरे से बाहर गया तो पीछे से आरोपी ने उसे कहा कि उसके शरीर में दो भूत हैं। उन्हें तुरंत बाहर निकालना होगा। नहीं तो वो आपको भी तंग करेंगे। युवती ने बताया कि वो आरोपी के कहने पर भूत बाहर निकालने के लिए मान गई। भूत निकालने के बहाने रेप का प्रयास शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने शरीर से भूत निकालने की प्रक्रिया के नाम पर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। उसके बाद उसे टच कर अश्लील हरकतें शुरु कर दी। जब शिकायतकर्ता ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ रेप की कोशिश की। जिसके बाद वो चिल्लाई और वहां से भाग निकली। ---