Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जीएसटी प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए समिति को ज्ञापन सौंपा। इसमें रिफंड प्रक्रिया को स्वचालित करने, निर्यात दस्तावेजों की संख्या घटाने, तिमाही रिटर्न की सुविधा देने और समिति की बैठकों की कार्रवाई रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित कई सुधारात्मक सुझाव शामिल किए गए।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 ने जीएसटी प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जीएसटी शिकायत निवारण समिति (जीएसटी सेंट्रल), चंडीगढ़ के समक्ष एक ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण सुधारों की मांग उठाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और विधिक सलाहकार रजत मल्होत्रा ने समिति के समक्ष प्रस्तुत ज्ञापन में जीएसटी रिटर्न में वर्ष में एक बार संशोधन की सुविधा, एकीकृत जीएसटी रिटर्न प्रणाली, विलंब शुल्क एवं ब्याज के युक्तिसंगत निर्धारण, जीएसटी रिफंड के त्वरित एवं स्वचालित निपटारे, विलंबित रिफंड पर स्वतः ब्याज भुगतान तथा निर्यात रिफंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या कम करने की मांग की। साथ ही जीएसटी से जुड़े डिजिटल पोर्टलों के बेहतर एकीकरण का भी सुझाव दिया। एसोसिएशन ने मांग की कि ₹5 करोड़ तक के वार्षिक कारोबार वाले करदाताओं को तिमाही जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और तिमाही आधार पर कर भुगतान की अनुमति दी जाए, ताकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर अनुपालन का बोझ कम हो और उनकी कार्यशील पूंजी को मजबूती मिल सके। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि जीएसटी शिकायत निवारण समिति की प्रत्येक बैठक से पहले पिछली बैठक की कार्यवाही और एक्शन टेकन रिपोर्ट सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे व्यापार एवं उद्योग से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर कमलजीत सिंह पंछी और रजत मल्होत्रा ने विश्वास जताया कि इन सुधारों को लागू किए जाने से जीएसटी व्यवस्था अधिक प्रभावी, करदाता-अनुकूल और पारदर्शी बनेगी तथा देश में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को और मजबूती मिलेगी।