Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
आप लीगल विंग को नई पहचान, नेतृत्व ने जताया भरोसा लुधियाना, 25 दिसंबर। आम आदमी पार्टी (आप) लुधियाना शहरी इकाई ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बचत भवन में नई गठित लीगल विंग टीम के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष जतिंदर खंगूडा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की लीगल विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिससे संगठन में नया उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर खंगूडा ने कहा कि लीगल विंग आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक रीढ़ बनेगी और संविधान व कानून के दायरे में रहकर आम जनता के अधिकारों की रक्षा करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की यह टीम न केवल जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि सरकार और संगठन की नीतियों को कानूनी रूप से मजबूती के साथ प्रस्तुत करेगी। खंगूडा ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई, ईमानदारी और पारदर्शी प्रशासन के अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग है। गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी नेतृत्व द्वारा गगनदीप सिंह सैनी को लीगल स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, जे.एस. भट्टी को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सहित कई अहम नियुक्तियां की गई थीं, जिससे लीगल विंग को नई धार मिली है। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम ने यह साफ संदेश दिया कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में कानूनी और संगठनात्मक मोर्चे पर और अधिक सशक्त भूमिका निभाने को तैयार है।