Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किए संस्कृत श्लोक में बताया कि चंद्रमा किसी प्रतिफल की इच्छा से प्रकाश नहीं देता, बल्कि यह उसका स्वभाव है। इसी प्रकार सज्जन व्यक्ति भी परोपकार को जीवन का स्वाभाविक गुण मानते हैं। श्लोक में मानव जीवन में सेवा, उदारता और दूसरों के कल्याण की भावना को सर्वोच्च महत्व दिया गया है।
नई दिल्ली (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सज्जनता और परोपकार की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने संस्कृत के एक सुभाषित के जरिए बताया कि जिस प्रकार चंद्रमा बिना किसी अपेक्षा के अपनी किरणों से कुमुदिनी को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार महान और उदार हृदय वाले लोग स्वभाव से ही दूसरों के कल्याण में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा— “किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्। स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥” इस सुभाषित का भावार्थ बताते हुए कहा गया कि चंद्रमा अपनी चांदनी से कुमुदिनी को खिलाने का कार्य किसी प्रत्युपकार या लाभ की इच्छा से नहीं करता, बल्कि यह उसका स्वाभाविक गुण है। इसी प्रकार उच्च विचारों वाले सज्जन व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के दूसरों की सहायता करते हैं, क्योंकि परोपकार उनके जीवन का स्वाभाविक हिस्सा होता है। भवभूति की रचना से लिया गया श्लोक प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया यह सुभाषित महान संस्कृत कवि भवभूति की रचना माना जाता है। इसका उल्लेख रसिकलक्षण, रसिकजीवन, शाङ्गधरपद्धति और सुभाषितरत्नभाण्डागारम् जैसे ग्रंथों में मिलता है। प्रधानमंत्री की नियमित सुभाषित श्रृंखला के तहत साझा किया गया यह संदेश भारतीय संस्कृति में निहित सेवा, करुणा और परोपकार के मूल्यों को उजागर करता है।