Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग, यात्रियों और सामान की बारीकी से जांच की। बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
अमृतसर (उप्पल) : शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष CASO अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशालाओं, सराय, पीजी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सत्यापन किया गया, जबकि वाहनों की भी जांच की गई। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह के नेतृत्व में एडीसीपी सिटी-2 सिरिवनेला, एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में जांच की। पार्किंग, यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। वहीं बस स्टैंड पर एडीसीपी सिटी-3 जसरूप कौर बाठ के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। शहरवासियों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत 112 पर देने की अपील की गई है।