Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार ने ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य व्यक्ति और बच्चे 15 अगस्त 2026 तक पुरस्कारों के लिए नामांकित किए जा सकते हैं। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों से समाज और राष्ट्र के लिए असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों की पहचान कर उन्हें सम्मान के इस मंच तक पहुंचाने की अपील की।
अमृतसर (उप्पल) : भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और बच्चों को देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) से सम्मानित करने के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक अपना नामांकन ऑनलाइन भेज सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलबिंदरजीत सिंह (आईएएस) ने बताया कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले योग्य व्यक्ति तथा बच्चे पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया, पात्रता, दिशा-निर्देश तथा आवेदन से संबंधित सभी जानकारी भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार या नामांकनकर्ता 15 अगस्त 2026 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसी प्रेरणादायी हस्तियों की पहचान करें, जिन्होंने समाज और देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है, तथा उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।