링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Chandigarh: कॉलेज से खेल मैदान और नशे पर रोक तक—मनीमाजरा की 10 बड़ी मांगें, प्रशासन-निगम से मिलेगा रेजिडेंट्स का प्रतिनिधिमंडल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मनीमाजरा की नागरिक समस्याओं को लेकर एसोसिएशन ने प्रशासन और नगर निगम को घेरने की तैयारी की; पानी, सड़क, सफाई, पार्क, सीवरेज और सुरक्षा के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय, प्रतिनिधिमंडल जल्द वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा, बैठक में झूलेलाल को उपाध्यक्ष और रमेश चंद सिरसवाल को सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
चंडीगढ़ (अजीत झा.) : मनीमाजरा की मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13 चंडीगढ़ की विशेष बैठक समाधि गेट स्थित स्काई लाइट होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शमीम अहमद (भारत टेलर) ने की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा के बाद इनके समाधान के लिए प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक राजबीर सिंह भारतीय, चेयरमैन सुभाष धीमान, उपाध्यक्ष शमीम अहमद, सचिव मोहम्मद आरिफ हुसैन, सचिव सतनाम बैंस उर्फ टीटू, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अरुण वशिष्ठ, सलाहकार जोगेंद्र ठाकुर, सह-सचिव सैंकी, शहजाद आलम, झूलेलाल, रमेश चंद सिरसवाल, गुरबच्चन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सड़क, पानी और सफाई व्यवस्था पर चिंता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि मनीमाजरा के लोग लंबे समय से गंदे एवं अनुपयुक्त पानी, टूटी आंतरिक सड़कों, खराब सफाई व्यवस्था, पार्कों की बदहाली और पुराने सीवरेज सिस्टम जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा की सभी आंतरिक सड़कों का सर्वे करवाकर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कराया जाना चाहिए। साथ ही सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार और पार्कों के नियमित रखरखाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा को केवल कागजों पर विकास नहीं, बल्कि धरातल पर बेहतर नागरिक सुविधाएं चाहिए। एसोसिएशन इन समस्याओं को संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाएगी। लड़कियों के लिए कॉलेज और बच्चों के लिए खेल मैदान की मांग राजबीर सिंह भारतीय ने मनीमाजरा में लड़कियों के लिए कॉलेज स्थापित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र की छात्राओं को दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर कॉलेज की सुविधा मिलने से बेटियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बेहतर खेल मैदान विकसित करने की मांग की गई। स्कूलों के आसपास बढ़े पुलिस गश्त बैठक में बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। सचिव मोहम्मद आरिफ हुसैन ने मांग की कि स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूलों के मुख्य गेट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। इससे बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। नशे के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने मनीमाजरा में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। बैठक में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता एवं सामाजिक अभियान चलाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संबंध में एसोसिएशन जल्द पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। जर्जर सीवरेज सिस्टम का स्थायी समाधान मांगा नवनियुक्त सचिव रमेश चंद सिरसवाल ने मनीमाजरा के पुराने सीवरेज सिस्टम को प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि इसे आधुनिक तरीके से दुरुस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधारने के लिए संबंधित विभाग को व्यापक योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके। लंबित NOC फाइलों के जल्द निपटारे की मांग चेयरमैन सुभाष धीमान और लीगल एडवाइजर एडवोकेट अरुण वशिष्ठ ने NOC से संबंधित लंबित फाइलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा से संबंधित कई NOC फाइलें नगर निगम के सब-ऑफिस में लंबित हैं, जिसके कारण लोगों को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की कि लंबित NOC फाइलों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मनीमाजरा में पानी, सड़क, सफाई, पार्क, खेल मैदान, लड़कियों के कॉलेज, स्कूलों के आसपास सुरक्षा, नशे की समस्या, सीवरेज व्यवस्था और लंबित NOC फाइलों सहित सभी प्रमुख मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे जाएंगे। राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि मनीमाजरा के लोगों की समस्याओं को अब अनदेखा नहीं किया जा सकता। एसोसिएशन प्रत्येक मुद्दे को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के साथ उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मनीमाजरा के लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित माहौल, गुणवत्तापूर्ण पानी, बेहतर शिक्षा, खेल सुविधाएं और सम्मानजनक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। संगठन का विस्तार, झूलेलाल और रमेश चंद को नई जिम्मेदारी बैठक के दौरान एसोसिएशन के संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी निर्णय लिया गया। झूलेलाल को उपाध्यक्ष और रमेश चंद सिरसवाल को सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन के जनहित और सामाजिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।