Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संदीप गोयल ने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित किया भंडारा, राहगीरों, यात्रियों और जरूरतमंदों को कराया भोजन। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत और श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन ने सेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समर्पण और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवा पीढ़ी को सेवा के संस्कार देते हैं।
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि सावन के महीने में जरूरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दौरान गरीबों, असहायों और भूखों को भोजन या आवश्यक सामग्री देने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के तत्वावधान में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में संदीप गोयल द्वारा अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।  कार्यक्रम के दौरान संदीप गोयल एवं उनके परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन कर समाजसेवा एवं जनसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रयास की सराहना की गई। कहा कि भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। जरूरतमंदों एवं आमजन को भोजन करवाना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला, साया के प्रधान नवीन बंसल,अभय मित्तल, सुमित मित्तल, अमित रोहिल्ला, विनोद गर्ग (पप्पू), योगेश गर्ग सहित पंचायत एवं साया के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपने माता-पिता एवं पूर्वजों की स्मृति में इस प्रकार के सेवा कार्य करना न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।  साया के प्रधान नवीन बंसल ने कहा कि साया द्वारा निरंतर सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। समाज के लोगों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर भंडारे आयोजित करना सेवा, समर्पण और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।