कांगड़ा में बच्चों के डांस कंपटीशन के दौरान समाजसेवी सोनू सेठी को 19 वर्षों से जारी जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने मंच से अभिनेत्री मंदाकिनी का जिक्र करते हुए कहा कि बचपन में उनकी फिल्म के गानों पर स्कूल कार्यक्रमों में नृत्य किया करते थे और आज उन्हीं के हाथों सम्मान मिलना गर्व की बात है। इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
अंबाला : पिछले दिनों कांगड़ा में हुए एक बच्चों के डांस कंपटीशन में पिछले 19 सालों से जीरकपुर डेरा बस्सी हल्के में चार फ्री एम्बुलेंस सेवा, सैकड़ो लावारिस डेडबॉडी के संस्कार,सैकड़ो मंद बुद्धि लोगों को मंदबुद्धि आश्रम में छोड़कर आना व इलाके में हजारों पौधे लगाने की एवज में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सोनू सेठी ने स्टेज पर मंदाकिनी जी की तारीफ करते हुए उनकी 40 साल पहले आई हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त हमारी उम्र 10 साल थी और हम स्कूल के सालाना फंक्शन में इनके गानों पर डांस किया करते थे आज हमें बड़ा गर्व हो रहा है आज उन्हीं से हम सम्मानित हो रहे हैं इस मौके पर सोनू सेठी ने कहा की दुनिया में सबसे बड़ा धर्म है इंसानियत हमें धर्म के झगड़े छोड़कर इंसानियत का साथ देना चाहिए इतनी बात सुनकर गदगद भरे हाल में तालिया की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी