Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/10 अगस्त। टिब्बा रोड के न्यू शक्ति नगर में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में एक युवक द्वारा विवाद होने पर दूसरे युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी उसे कंधे पर लादकर एक किलोमीटर तक गया और रास्ते में लाश फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने टिब्बा रोड के आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में हर्ष ने ईंट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ज्यादा न चल पाने के कारण रास्ते में फेंकी लाश हत्या के बाद आरोपी ने लाश को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधे पर रखकर करीब एक किलोमीटर तक ले गया। उसका इरादा लाश को बुड्डा दरिया में फेंकने का था। लेकिन न्यू शक्ति नगर से आगे से नहीं चल पा रहा था। जिसके चलते लाश वहीं पर फेंक दी। अगली सुबह घर के सदस्यों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। ----