Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब विधानसभा में विधायक रंधावा ने विद्यार्थियों की लंबी दूरी की समस्या उठाई। शिक्षा मंत्री ने कहा- पर्याप्त भूमि और स्थान उपलब्ध होने पर स्कूलों को उच्च स्तर तक ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। मकंदपुर में 800, बलटाना में 450 विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव, धर्मगढ़ के छात्रों को भी आगे की शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ रहा।
डेराबस्सी : डेराबस्सी और लालड़ू क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की दिशा में पंजाब सरकार ने कदम बढ़ाने का भरोसा दिया है। पंजाब विधानसभा में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा मामला उठाए जाने पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जिन स्कूलों के पास पर्याप्त भूमि और स्थान उपलब्ध होगा, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्तर तक अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने माना कि डेराबस्सी और लालड़ू जैसे शहरी क्षेत्रों में आबादी लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण मौजूदा स्कूलों पर विद्यार्थियों का दबाव भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के पास पहले औपचारिक मांग नहीं आई थी, लेकिन विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। दसवीं के बाद कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा विद्यार्थियों को विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक रंधावा ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को पेश आ रही दूरी और आवागमन की समस्या भी सामने रखी। मकंदपुर सरकारी हाई स्कूल में करीब 800 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। मियांपुर, बिज्जनपुर, खेड़ी गुजरां, दंदराला और तोगापुर सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को दसवीं के बाद सीनियर सेकेंडरी शिक्षा के लिए करीब सात किलोमीटर दूर डेराबस्सी जाना पड़ता है। इसी तरह धर्मगढ़ हाई स्कूल में बल्लोपुर, तोफापुर, जस्ताना कलां और जस्ताना खुर्द सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें करीब छह किलोमीटर दूर लालड़ू जाना पड़ता है, जबकि लालड़ू का स्कूल पहले से ही दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। बलटाना के 450 विद्यार्थियों को भी लंबा सफर बलटाना हाई स्कूल में करीब 450 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। दसवीं के बाद इन्हें आगे की शिक्षा के लिए लगभग आठ किलोमीटर दूर लोहगढ़, दयालपुरा या भबात जाना पड़ता है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की जरूरत भी बढ़ी है। शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर को स्थानीय विधायक के साथ समन्वय कर संबंधित स्कूलों में उपलब्ध भूमि और बुनियादी ढांचे की स्थिति जांचने के निर्देश देने की बात कही। रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।