पंजाब/यूटर्न/11 अगस्त। पंजाब सरकार की औस से प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनज़र तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के निर्देश पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी इस आदेश के तहत आईएएस वरुण रूजम प्रशासनिक सचिव, परिवहन को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं साक्षी साहनी विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह संदीप ऋषि मुख्य प्रशासक, ग्माडा को नगर निगम जालंधर कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार मिला है और जालंधर नगर निगम कमिश्नर पद से हटाकर निकास कुमार को अतिरिक्त सचिव, सामान्य राज्य प्रबंध एवं तालमेल विभाग के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती का पदभार तुरंत ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
----