Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अकाली दल में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कंवलजीत सिंह मल्ला के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक भाग सिंह मल्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नियुक्ति से जगरांव क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। मल्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए गांव-गांव और घर-घर तक अकाली दल की नीतियां पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर पर संगठन विस्तार का संकल्प लिया।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के सक्रिय नेता एवं पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह मल्ला को पंजाब का संगठनात्मक सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद मल्ला परिवार और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही मल्ला हाउस में समर्थकों, पुराने मित्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं ने कंवलजीत सिंह मल्ला का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। पूर्व विधायक भाग सिंह मल्ला, जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंद सिंह डल्ला और वरिष्ठ अकाली नेता दीपइंदर सिंह भंडारी ने कहा कि मल्ला को यह जिम्मेदारी मिलना जगरांव क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। कंवलजीत सिंह मल्ला ने कहा कि वह पार्टी की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांव-गांव और घर-घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर हरदेव सिंह बॉबी, जसबीर सिंह देहड़का, बूटा सिंह भम्मीपुरा, अमरजीत सिंह रसूलपुर और अवतार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।