Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए फिरोजपुर मंडल ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल पैकिंग सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। ई-नीलामी प्रक्रिया से तीन वर्ष का अनुबंध आवंटित किया गया है। नाममात्र शुल्क में उपलब्ध होने वाली इस सुविधा से सामान की बेहतर पैकिंग और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित होगा। लुधियाना और अमृतसर के बाद फिरोजपुर कैंट में यह सुविधा यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत बनेगी।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक पार्सल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल द्वारा ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल पैकिंग सुविधा के अनुबंध का सफलतापूर्वक आवंटन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अपने पार्सल की पैकिंग रेलवे स्टेशन पर ही नाममात्र शुल्क पर करवाने की सुविधा मिलेगी। उचित एवं सुरक्षित पैकिंग होने से पार्सल के परिवहन के दौरान टूट-फूट अथवा क्षति की संभावना कम होगी। इससे पार्सल लोडिंग से संबंधित शिकायतों में कमी आने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त पार्सल के दावों में भी कमी आएगी। पार्सल पैकिंग सुविधा से सामान का सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम परिवहन सुनिश्चित होगा। यह सुविधा लुधियाना एवं अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर पहले से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है और यात्रियों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है। अब फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर भी यह सुविधा उपलब्ध होने से रेल यात्रियों को पार्सल बुकिंग के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी। फिरोजपुर मंडल द्वारा ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ गैर-किराया राजस्व में वृद्धि पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पार्सल पैकिंग सुविधा की शुरुआत रेलवे की आय बढ़ाने के साथ यात्रियों को बेहतर, आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।