Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बाड़ेवाल के ग्रीन एवेन्यू स्थित पार्क में 5 अगस्त को सैर के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बलविंदर कौर का आरोप है कि वीरां पासी, शारूती आचारियां और नीरज शर्मा ने उसके साथ कथित मारपीट की और धमकियां दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
लुधियाना : लुधियाना के पॉश इलाके बाड़ेवाल में पार्क में सैर करने गई एक महिला द्वारा तीन महिलाओं पर मारपीट करने और धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने दलजीत नगर बाड़ेवाल 12-ए की बलविंदर कौर की शिकायत के आधार पर बाड़ेवाल ग्रीन एवेन्यू 8-ए की वीरां पासी, न्यू अग्र नगर ग्रेवाल स्ट्रीट की शारूती आचारियां और न्यू अग्र नगर की नीरज शर्मा के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बलविंदर कौर ने बताया कि उनके घर के पास पार्क है। इस पार्क में रोजाना कुछ महिलाएं सैर करने के लिए आती हैं। इनमें कुछ महिलाएं पिछले 2-3 महीनों से ही सैर करने के लिए पार्क में आ रही हैं। 5 अगस्त को वह भी पार्क में सैर करने के लिए गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पार्क में उसे आंटी तेजिंदर कौर सैणी मिलीं और दोनों सैर करने लगीं। इसी दौरान पार्क में योग कर रही महिलाओं में से वीरां पासी, शारूती आचारियां और नीरज शर्मा उसके पास आ गईं। महिला का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। फिर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।