Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जगराओं-रायकोट मार्ग पर बसियां गांव के समीप देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य सवार किसी तरह सुरक्षित निकलने में सफल रहे।
लुधियाना (Naren Danu) : जगराओं-रायकोट रोड पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव बसियां के पास करीब रात 1 बजे तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरी और तालाब में जा गिरी। हादसे में आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग किसी तरह बच निकले। हादसा रायकोट के नजदीक बसियां इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी नकोदर से दिड़बा की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित हुई और तालाब में जा गिरी। पानी में डूबने के कारण बलकार सिंह, विशाल और संदीप की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी माने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। अंधेरे में तालाब के भीतर बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया और उसमें फंसे मृतकों के शव भी बरामद कर लिए गए। दोनों अन्य सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।