Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
यात्रा में चेयरमैन रजत मलिक समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिचा पाहवा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
बरारा (अमरिंदर सिंह) : देशभक्ति के जज्बे के साथ मुलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। चेयरमैन रजत मलिक ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए सभी नागरिकों को आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। तिरंगा यात्रा जैसेआयोजन युवाओं और समाज के हर वर्ग में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा देते हैं।यात्रा में पूर्व विधायक संतोष चौहान सरवाण, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य मोनिका कालड़ा, जिला महामंत्री गोल्डी सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र टोबा, बराड़ा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रिचा पाहवा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।