Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले सड़क के एक छोर पर निजी ताला लगा दिया गया था, जिसके बाद से लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बंद सड़क के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि नियमित सफाई नहीं होने से वहां गंदगी भी जमा हो रही है। उन्होंने जल्द रास्ता खोलने की मांग की है।
जीरकपुर : बलटाना मेन बाजार में शाम के समय बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच करीब दो वर्षों से बंद पड़े एक मार्ग को खोलने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि यदि इस रास्ते को आम आवाजाही के लिए खोल दिया जाए तो बाजार में लगने वाले जाम का दबाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। मंगलवार को लोगों ने विरोध का अलग तरीका अपनाते हुए बंद मार्ग के बीच सोफा रख दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सोफा नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी के लिए रखा गया है, ताकि वे मौके पर आकर लोगों की समस्या देखें और रास्ता खुलवाने के आदेश दें। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वार्ड नंबर-5 में मेन बाजार के शोरूमों के पीछे से गुजरने वाली इस सड़क पर नगर परिषद की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई गई हैं। आरोप है कि करीब दो साल पहले सड़क के एक सिरे पर बने गेट पर निजी ताला लगा दिया गया, जिसके बाद से यहां आम लोगों की आवाजाही बंद है। स्थानीय निवासी राजेश पांडे, मनोज कुमार झा, शुभम कुमार, बाबू भाई और गोपाल मिश्रा ने कहा कि शाम होते ही बलटाना मेन बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बंद मार्ग खुलने से दोपहिया वाहन चालकों, कार चालकों और पैदल राहगीरों को अतिरिक्त रास्ता मिल सकता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से मामला विभिन्न मीडिया माध्यमों में उठने के बावजूद नगर परिषद की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंद सड़क पर नियमित सफाई नहीं होने से कूड़ा और गंदगी भी जमा हो रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि नगर परिषद पहले मार्ग की स्थिति और स्वामित्व स्पष्ट करे। यदि सड़क परिषद के अधिकार क्षेत्र में है तो उस पर लगा निजी ताला तत्काल हटाकर रास्ता जनता के लिए खोला जाए। लोगों का कहना है कि अब यह केवल रास्ता बंद होने का मामला नहीं, बल्कि बाजार की ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था से भी जुड़ा मुद्दा बन चुका है। बॉक्स : रास्ता खुले तो जाम से मिल सकती है राहत स्थानीय लोगों का कहना है कि बलटाना मेन बाजार में शाम के समय ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। शोरूमों के पीछे से गुजरने वाला बंद रास्ता चालू होने पर मुख्य बाजार की सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द मौके का निरीक्षण कर निर्णय लेने की मांग की है।