Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
निर्मल बॉर्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेत से पाकिस्तान निर्मित ड्रोन, आयातित पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद हुए। बरामदगी सीमा से करीब 500 मीटर भीतर हुई। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे कौन सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है।
फाजिल्का (Naren Danu) : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के फाजिल्का में सीमा पार से हथियारों की तस्करी की एक और कोशिश का खुलासा हुआ है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान में सीमावर्ती गांव मुंबे की के पास धान के खेतों से पाकिस्तान निर्मित ड्रोन बरामद किया। ड्रोन के साथ एक आयातित पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस भी मिले हैं। सदर थाना प्रभारी हरदेव सिंह बेदी के मुताबिक सुरक्षाबलों को गश्त के दौरान ड्रोन और हथियारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमों ने निर्मल बॉर्डर आउटपोस्ट के आसपास संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान खेतों में ड्रोन और हथियारों की खेप बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद सामान भारतीय सीमा में करीब 500 मीटर अंदर मिला। हथियार और गोला-बारूद एक पैकेट में लपेटकर छिपाए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन के जरिए हथियारों की यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय था। आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से संयुक्त निगरानी एवं तलाशी अभियान तेज किया गया है।