Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, राजकीय महाविद्यालय परिसर में सजाया गया भव्य पंडाल; शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगे व रोशनी से बढ़ी समारोह की रौनक, जिला बनने के बाद पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्साह, हरियाणा के अन्य जिलों में भी मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारियां तय
हांसी : जिला बनने के बाद हांसी इस बार पहली बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का गवाह बनने जा रहा है। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले इस खास समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हांसी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और जिला सचिवालय को तिरंगे और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। मुख्य समारोह राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां भव्य पंडाल तैयार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अनाज मंडी में भी तैयारियां की गई हैं। इस बार हांसी के लिए समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि जिला बनने के बाद पहली बार यहां जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ध्वजारोहण के साथ समारोह में शामिल लोगों को संबोधित भी करेंगे। वहीं, हरियाणा के अन्य जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में तिरंगा फहराएंगे, जबकि विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे।