Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सेना, नौसेना, वायु सेना के जवानों और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवकों ने ज्ञानपथ पर बनाई राष्ट्रगीत की आकृति; ‘विकसित भारत @2047’ थीम को दर्शाने के लिए विशेष सजावट, देशभर से 5,000 विशेष अतिथियों ने लिया समारोह में हिस्सा, एनसीसी और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के बाद चलाया स्वच्छता अभियान, बारिश और जलभराव से निपटने के लिए भी किए गए व्यापक इंतजाम
नई दिल्ली (Naren Danu) : स्वतंत्रता दिवस के 80वें राष्ट्रीय समारोह में इस बार लाल किला केवल देशभक्ति के रंग में ही नहीं रंगा, बल्कि आयोजन की हर व्यवस्था में ‘विकसित भारत @2047’ की झलक दिखाई दी। ज्ञानपथ पर सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत करीब 2,500 युवक-युवतियों ने बैठकर ‘वंदे मातरम’ की आकृति तैयार की। समारोह में देशभर से करीब 5,000 विशेष अतिथि पहुंचे। इनमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी और विभिन्न राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में आए 1,500 से अधिक लोग शामिल रहे। इस बार आयोजन में वीआईपी संस्कृति से दूरी का संदेश भी खास तौर पर दिया गया। बैठने की जगहों को वीआईपी के नाम से अलग रखने के बजाय देश की प्रमुख झीलों के नाम दिए गए। बड़खल, चिल्का, हरिके, हुसैन सागर, लोकतक, पैंगोंग त्सो, पुष्कर, वुलर और वेम्बनाड समेत 25 झीलों के नाम बैठक स्थलों को दिए गए। निमंत्रण पत्र पर ‘सेवा तीर्थ’ और ‘धर्म चक्र’ की झलक भी देखने को मिली। आगंतुकों की व्यवस्था संभालने में पुलिस के साथ एनसीसी और ‘मेरा भारत’ के 200 स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला। इनमें दोनों संगठनों के 100-100 स्वयंसेवक शामिल थे, जिन्हें लाल किले की ओर जाने वाले मार्गों पर तैनात किया गया था। समारोह खत्म होने के बाद भी व्यवस्था का सिलसिला जारी रहा। एनसीसी कैडेट्स और ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों ने लाल किले परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर दर्शकों के लौटने के बाद जमा कचरे को हटाया। संभावित बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने के लिए पहले ही जल निकासी और सीवेज व्यवस्था की सफाई व रखरखाव कराया गया था।