Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ईसड़ू में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद को नमन किया। चीमा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं का जिक्र किया। सौंद ने गांव के विकास के लिए अब तक 2.17 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी होने की जानकारी दी और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने का भरोसा दिलाया।
चंडीगढ़/ईसड़ू, खन्ना (लुधियाना) : पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों श्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू के पैतृक गांव ईसड़ू में उनके शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए। शहीद ने पुर्तगाली शासन से गोवा को आजाद करवाने के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के बुत पर फूल मालाएं भेंट कीं और शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू की भतीजियों जसविंदर कौर और नरिंदर कौर को सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और अमन-शांति के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मास्टर करनैल सिंह ने गोवा की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देकर पंजाब की बहादुरी और देशभक्ति की मिसाल कायम की। श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों से की गई पांच गारंटियों को लागू किया है। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के कारण करीब 90 फीसदी घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस, अध्यापकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सरकारी स्कूलों के शानदार परिणाम शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार ने शहीदों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि, स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज, सड़कों का विकास, खेल स्टेडियम और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं तथा 70 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं। श्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और युवाओं को खेलों तथा रोजगार से जोड़ रही है। कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि सिख गुरुओं, विशेष रूप से श्री गुरु अर्जुन देव जी और श्री गुरु तेग बहादुर जी से मिली बलिदान की विरासत पंजाबियों को हमेशा मानवता और सच्चाई के लिए खड़े होने की प्रेरणा देती रही है। उन्होंने कहा कि इसी जज्बे ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के महत्वपूर्ण योगदान को मजबूती दी। उन्होंने शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपत राय और शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की कुर्बानियों को याद करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के कार्य इसी दिशा में बड़े कदम हैं। उन्होंने नशों के खिलाफ सरकार के सख्त अभियान का भी उल्लेख किया। सौंद ने बताया कि गांव ईसड़ू के सर्वांगीण विकास के लिए अब तक 2 करोड़ 17 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इस राशि से खेल मैदान, आंगनवाड़ी सेंटर, ग्रामीण लाइब्रेरी, छप्पड़ों की सफाई, पंचायत घर और एस.सी. धर्मशाला सहित अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के पैतृक गांव के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन नवजोत सिंह जरग, चेयरमैन जिला परिषद लुधियाना जगरूप सिंह सेह, चेयरमैन मार्केट कमेटी दोराहा और जिला प्रधान ग्रामीण गुरदर्शन सिंह कूहली, ब्लॉक समिति खन्ना के चेयरमैन लखवीर सिंह गिल, नगर कौंसिल खन्ना के प्रधान जतिंदर पाठक, जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह दैहड़ू, वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ए.डी.सी.) खन्ना जसनप्रीत कौर गिल, उप मंडल मजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) खन्ना स्वाति टिवाणा, कार्य साधक अधिकारी चरणजीत सिंह, नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह, बी.डी.पी.ओ. खन्ना सतविंदर सिंह कंग, सरपंच जतिंदरजोत सिंह ईसड़ू तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।